'हास्य-दर्शन - A journey from laughter to philosophy.'
'हास्य-दर्शन' में अभिनव की १९ कविताओं को उनकी अपनी आवाज़ में सुना जा सकता है। इसमें हास्य, व्यंग्य, राष्ट्रीय चेतना तथा जीवन दर्शन से जुड़ी हुई कविताओं को बहुत सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है। अपनी इसी विविधता के कारण यह एलबम हास्य से दर्शन तक की यात्रा तय करता प्रतीत होता है। 'हास्य-दर्शन' का विमोचन 'अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति' के रजत जयंती समारोह में अमेरिका की राजधानी वाशींगटन डी सी में हुआ। 'हास्य-दर्शन' को कवि अभिनव की प्रथम काव्य प्रस्तुति होने का गौरव भी प्राप्त है।
'Hasya Darshan - A journey from laughter to philosophy.' is the audio album of Abhinav's poems. It consists of 19 poems.
'अभिनव अनुभूतियाँ'
'अभिनव अनुभूतियाँ' में कवि अभिनव की ५५ काव्यानुभूतियों को स्थान प्राप्त हुआ है। 'पाण्डुलिपी प्रकाशन' द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में अभिनव की प्रारंभिक रचनाओं की एक झलक देखने को मिलती है। पुस्तक का प्रारंभ देशप्रेम की रचनाओं से होता है तथा उपसंहार हास्य कविताओं से। हिंदी काव्य जगत को अभिनव की इस दूसरी प्रस्तुति का विमोचन न्यूयार्क से सत्यनारायण मंदिर सभागार में हुआ था। अपनी रचनाओं में रस वैविध्य के कारण यह पुस्तक भी अभिनव के मंचीय काव्य पाठ की भाँति अनेक मनोभावों को स्पर्श करती सी प्रतीत होती है।
'Abhinav Anubhutiyan' is a collection of Abhinav's poems.